सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Students Develop Smart Device to Prevent Drunk and Sleepy Driving Stop Road Accidents

Uttarkashi: झपकी लेते ही बजेगा अलार्म, शराब पीते ही स्टार्ट नहीं होगी कार, छात्रों ने बनाई सेफ्टी डिवाइस

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Feb 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
सार

अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला ब्रहमखाल के दो छात्रों ने स्मार्ट सेफ्टी डिवाइस तैयार की। जो ड्राइविंग के दौरान नींद आने पर चालक को सतर्क करती है और शराब पीकर गाड़ी चलाने से रोकती है।

Uttarkashi Students Develop Smart Device to Prevent Drunk and Sleepy Driving Stop Road Accidents
राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला ब्रहमखाल स्कूल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला ब्रहमखाल स्कूल के दो छात्रों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर अकुंश लगाने , ड्राइविंग के दौरान नींद आने से रोकने वाली डिवाइस बनाई है। राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्षेत्रीय जिज्ञासा 2025-26 प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा प्रिया नेगी और अखिल राणा ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Trending Videos


सैमसंग और अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के इन दो छात्रों ने जीवन रक्षक मॉडल्स पेश किए। इन छात्रों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर ऐसे डिवाइस तैयार किए जो सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार पाने वाली जीआईसी की छात्रा प्रिया नेगी ने स्लीपिंग कंट्रोल डिवाइस फॉर ड्राइविंग मॉडल तैयार किया। यह डिवाइस लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ड्राइवरों को नींद आने पर सचेत करता है। यदि ड्राइवर की आखें झपकती हैं या उसे नींद आने लगती है, तो यह डिवाइस अलार्म बजाकर उसे जगा देता है जिससे संभावित दुर्घटना को टाला जा सकता है। जबकि तृतीय पुरस्कार पाने वाले अखिल राणा ने अल्कोहल कंट्रोल डिवाइस फॉर व्हीकल मॉडल बनाया।
 

वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने डिवाइस तैयार किया

यह सेंसर आधारित सिस्टम शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अंकुश लगाता है। यदि चालक ने शराब का सेवन किया है, तो यह डिवाइस वाहन के इंजन को स्टार्ट होने से रोक देता है या चलते वाहन को सुरक्षित रूप से बंद कर देता है। विद्यालय के सहायक अध्यापक धनवीर शाह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा की दिशा में अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने डिवाइस तैयार किए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केदारनाथ यात्रा से पहले घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण शुरू, बीमा शुल्क ज्यादा होने से संचालकों में रोष

यह सेंसर आधारित सिस्टम शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अंकुश लगाता है। यदि चालक ने शराब का सेवन किया है, तो यह डिवाइस वाहन के इंजन को स्टार्ट होने से रोक देता है या चलते वाहन को सुरक्षित रूप से बंद कर देता है। विद्यालय के सहायक अध्यापक धनवीर शाह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा की दिशा में अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने डिवाइस तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed