फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Stranded in Mandakini River as Water Level Rises SDRF Rescue Operation Underway Rudraprayag Uttarakhand

Rudraprayg: लकड़ी लेने गई थी महिलाएं, मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच धारा में फंसीं, रेस्क्यू किया गया

Tue, 28 Jul 2026 11:55 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Tue, 28 Jul 2026 11:55 AM IST
सार

उत्तराखंड में आज भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। इसी बीच रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से तीन महिलाएं यहां फंस गई।

विज्ञापन
Women Stranded in Mandakini River as Water Level Rises SDRF Rescue Operation Underway Rudraprayag Uttarakhand
मंदाकिनी नदी के बीच फंसीं महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा क्षेत्र में लकड़ियां बीनने गई महिलाएं मंदाकिनी नदी की बीच धारा में फंस गई। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हुई। महिलाओं को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान किया गया। 

विज्ञापन




गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। तीनों महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आज मंगलवार और बाुधवार को भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के जारी फ्लैश फ्लड बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का जोखिम बना हुआ है।
विज्ञापन


विशेष सतर्कता बरतने की अपील
लगातार वर्षा के कारण छोटे नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने, निचले क्षेत्रों में जलभराव तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि ऑरेंज अलर्ट के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा, भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कों के अवरुद्ध होने, नदी-नालों के उफान, निचले क्षेत्रों में जलभराव तथा आकाशीय बिजली जैसी घटनाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बोल्डर गिरे, यमुनोत्री मार्ग पर दो कांवड़िए घायल, टिहरी की 9 सड़कें बंद, एयरपोर्ट के पास ऐसा हाल

ऐसे में लोग विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें। उन्होंने प्रदेशवासियों व चारधाम यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि मौसम विभाग की जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। अगर यात्रा आवश्यक हो तो मौसम व सड़क की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed