सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth attacked with rod

Dehradun News: ढाबे में खाना खाने गए युवक पर रॉड से किया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 06 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with rod
विज्ञापन
धर्मावाला क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर भोजन करने गए एक युवक पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान युवक की टांग टूट गई। युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के मतरोलियो निवासी मनिंदर सिंह उर्फ गल्लू सेनी और दिलबाग के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के बद्रीपुर निवासी राजिंद्र सिंह ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि दो मार्च की रात उनका बेटा सर्वजीत सिंह धर्मावाला के पास स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया था। आरोपी और उनके कुछ साथी वहां पहुंचे। उन्होंने पुरानी रंजिश में उनके बेटे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में सर्वजीत सिंह की टांग टूट गई और सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए धर्मावाला स्थिति एक संस्था के अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे यमुनानगर हरियाणा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के पिता का आरोप है घटना के बाद भी आरोपी अपने साथियों के साथ यमुनानगर स्थित अस्पताल पहुंचा और उनके बेटे को धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed