{"_id":"6a6f812e1ba61359ea0a3ba0","slug":"youth-dies-after-bike-skids-on-hathipaon-road-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1033207-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हाथीपांव मार्ग पर बाइक फिसलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हाथीपांव मार्ग पर बाइक फिसलने से युवक की मौत
Sun, 02 Aug 2026 11:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर हाथीपांव से करीब तीन किलोमीटर आगे झरने के पास रविवार को एक बाइक खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बाइक चालक को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान 32 वर्षीय अनूप बंगवाल पुत्र धर्मानंद बंगवाल निवासी कृष्णा विहार, थानो रोड रायपुर, देहरादून के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से दुर्घटना होना सामने आया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।