क्रिकेट की पिच पर खूनी खेल: 12 साल के खिलाड़ी को पीट-पीटकर मार डाला, गर्दन और सिर पर चोट लगने से हुई मौत
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू की। तेजी से जांच करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपी नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विस्तार
दिल्ली में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक 12 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गर्दन और सिर पर आई गंभीर चोटें
यह विवाद मैदान में 12 साल के बच्चे और एक 15 साल के नाबालिग के बीच शुरू हुआ, जो जल्द ही गंभीर रूप ले लिया। 15 साल के नाबालिग ने अपने 17 साल के चचेरे भाई और उसके एक साथी को बुलाया। तीनों ने मिलकर 12 साल के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की। बच्चे को गर्दन और सिर में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर हत्या का मामला दर्ज किया।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू की। तेजी से जांच करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपी नाबालिगों को पकड़ लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना का विवरण
सोमवार शाम बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान एक मामूली बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक नाबालिग ने अपने साथियों को बुलाया। उन्होंने मिलकर बच्चे को बेरहमी से पीटा।