फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   17 Delhi Police officers and personnel honoured on Independence Day

Delhi NCR News: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारी और जवान सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
- दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक व 15 को सराहनीय सेवा पदक दिया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारी और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान देने की घोषणा की गई है। अपर पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता और एसआई राजेश कुमार को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक और 15 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। हालांकि इस वर्ष दिल्ली पुलिस के किसी अधिकारी व कर्मचारी को गैलेंट्री अवाॅर्ड नहीं दिया गया है।
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार अपर पुलिस आयुक्त (एजीएमयूटी 2010) दिनेश कुमार गुप्ता दिल्ली पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वर्तमान में अपर पुलिस आयुक्त/यातायात के रूप में दिल्ली में यातायात व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संभाल रहे हैं। उन्हें 2018 में सराहनीय सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया था। सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) राजेश कुमार ने 1988 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और तब से विभिन्न क्षमताओं में समर्पित सेवा प्रदान की है। उन्होंने 2010 में अपनी शुरुआत से ही क्वार्टर आवंटन सेल वेबसाइट के व्यवस्थित प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 2005 में सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त (एजीएमयूटी 2007) सुरेंद्र कुमार को पुलिसिंग, आव्रजन प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत करने में उनके असाधारण नेतृत्व के लिए सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। 2015 में उन्होंने दिल्ली पुलिस में ई-बीट बुक प्रणाली को डिजाइन और लॉन्च किया, जिसने डिजिटलीकरण, जवाबदेही और वास्तविक समय की पुलिसिंग को बढ़ाया। वर्तमान में वे अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त (एजीएमयूटी 2007) नूपुर प्रसाद ने शाहदरा की पहली डीसीपी के रूप में उन्होंने जिले की नींव रखी। वर्तमान में आर्थिक अपराध शाखा में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में, उन्होंने ट्रायल मॉनिटरिंग के लिए मायकेस सॉफ्टवेयर पेश किया।

इसके अलावा इंस्पेक्टर राकेश कुमार भट्ट, इंस्पेक्टर तारा दत्त, एएसआई कैलाश चंद, डब्ल्यू/एसआई अंजना कुमारी, एएसआई सतीश पाटिल, एएसआई आनंद बल्लभ, एएसआई प्रदीप कुमार शर्मा, डब्ल्यू/एएसआई बिंदु, डब्ल्यू/एएसआई दिनेश कुमारी, डब्ल्यू/हवलदार ललिता, डब्ल्यू/ हवलदार शर्मिला, डब्ल्यू/हवलददार पुष्पा रानी, हवलदार विजय सिंह को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed