फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2.8 lakh new cases of head and neck cancer in country every year

कैंसर के डराने वाले आंकड़े: देश में हर साल सिर व गर्दन कैंसर के 2.8 लाख नए केस, केवल तंबाकू नहीं, दूसरी वजह भी

Tue, 28 Jul 2026 07:02 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 28 Jul 2026 07:02 PM IST
सार

शालीमार बाग के अस्पताल ने विश्व सिर व गर्दन कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया। कैंसर के कई कारण हैं, केवल तंबाकू नहीं। शुरुआती पहचान से इलाज संभव है।

विज्ञापन
2.8 lakh new cases of head and neck cancer in country every year
सिर व गर्दन कैंसर के 2.8 लाख नए मामले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व सिर व गर्दन कैंसर दिवस के अवसर पर शालीमार बाग स्थित एक निजी अस्पताल ने मरीजों, कैंसर से ठीक हो चुके लोगों, उनके परिजनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया और सिर व गर्दन के कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान, इलाज और पुनर्वास पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

अस्पताल की सीनियर डायरेक्टर एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. विनीता गोयल ने कहा कि आमतौर पर लोग मानते हैं कि सिर और गर्दन का कैंसर केवल तंबाकू या धूम्रपान करने वालों को होता है, जबकि यह पूरी तरह सही नहीं है। तंबाकू और शराब इसके बड़े कारण जरूर हैं, लेकिन खराब मौखिक स्वच्छता, गलत फिटिंग वाले नकली दांत (डेन्चर), एचपीवी संक्रमण, लंबे समय तक धूप में रहना, कमजोर प्रतिरक्षा और असंतुलित खानपान भी इस बीमारी का खतरा बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत में हर साल सिर और गर्दन के कैंसर के करीब 2.8 लाख नए मामले सामने आते हैं। यह दुनिया में दर्ज होने वाले ऐसे कुल मामलों का लगभग एक-तिहाई है। डॉक्टरों का कहना है कि यह कैंसर काफी हद तक रोका जा सकता है और यदि शुरुआती चरण में इसकी पहचान हो जाए तो 80 से 90 प्रतिशत तक मरीज पूरी तरह ठीक हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed