फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 miscreants arrested after encounter; one shot in the leg

Delhi NCR News: मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
लूटा गया मोबाइल व चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामगढ़ अंडरपास की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव निवासी करन नागर व बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के राजत पुर गांव निवासी मुकुल के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से छीना हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त कार, तमंचा व चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि घोड़ी बछेड़ा गांव से रामगढ़ अंडरपास जा रहे रास्ते पर पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान ग्रेनो की तरफ से कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में करन नागर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मुकुल ने अंधेरे का लाभ उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने बताया कि सेक्टर म्यू-2 के गेट पर टहल रहे व्यक्ति से रास्ता पूछने के बहाने फोन लूटा था। उसके अलावा सेक्टर ज्यू-1 के मकान से आभूषण चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed