{"_id":"6a4e3f7f0366dcf7de0d837d","slug":"200-teams-deployed-in-delhi-to-tackle-waterlogging-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144690-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जलभराव से निपटने के लिए दिल्ली में 200 टीमें तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जलभराव से निपटने के लिए दिल्ली में 200 टीमें तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरपास में आठ इंच पानी होते ही रोका जाएगा यातायात, डीटीसी के रूट भी बदलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मानसून के दौरान राजधानी में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने व्यापक व्यवस्था की है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहरभर में 200 रखरखाव टीमें तैनात की हैं, जो जलभराव हटाने और नालों के बेल-माउथ की सफाई के लिए जिम्मेदार होंगी। सभी टीमों को 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार अंडरपास में पानी का स्तर छह से आठ इंच तक पहुंचते ही वहां लगे मोबाइल पंप तुरंत चालू कर दिए जाएंगे। पानी का स्तर आठ इंच से अधिक होते ही पीडब्ल्यूडी का नियंत्रण कक्ष यातायात पुलिस को सूचित करेगा। इसके बाद संबंधित अंडरपास में वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। साथ ही दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को भी बसों का रूट बदलने के लिए सूचना दी जाएगी।
बीते वर्षों में मिंटो ब्रिज अंडरपास में डीटीसी बसों के डूबने जैसी घटनाएं सामने आती रहीं हैं। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि वहां अतिरिक्त नाले के निर्माण कर स्थायी समाधान कर दिया गया है। जल निकासी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विभाग ने स्थायी पंप हाउस की संख्या 157 से बढ़ाकर 167 कर दी है। वहीं पंप की संख्या भी 735 से बढ़ाकर 754 कर दी गई है।