{"_id":"6a844c71917658c12e066618","slug":"34-jmi-students-secured-placements-at-tcs-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151161-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएमआई के 34 छात्रों को टीसीएस में मिला प्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएमआई के 34 छात्रों को टीसीएस में मिला प्लेसमेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 3.46 लाख से 11.59 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज पर हुआ चयन, 300 विद्यार्थियों ने लिया था हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के 34 विद्यार्थियों का टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में प्लेसमेंट हुआ है। जुलाई में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में बीटेक, एमटेक, एमसीए और एमएससी कार्यक्रमों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चयनित विद्यार्थियों को 3.46 लाख से 11.59 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज पर नौकरी का अवसर मिला है। टीसीएस ने 25 जुलाई को जामिया के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की कंप्यूटर प्रयोगशालाओं में एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया। दो शिफ्ट में हुए ऑन-कैंपस असेसमेंट में 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 117 विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इंटरव्यू तीन और चार अगस्त को टीसीएस के कार्यालय में हुए।
तीन प्रोफाइल में हुआ चयन-
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीसीएस ने 34 विद्यार्थियों का चयन किया। इनमें टीसीएस प्राइम प्रोफाइल में एक विद्यार्थी का चयन हुआ, जिसे 9.09 लाख से 11.59 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिलेगा। टीसीएस डिजिटल प्रोफाइल में 26 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनका पैकेज 7.09 लाख से 7.39 लाख रुपये वार्षिक है। वहीं टीसीएस निंजा प्रोफाइल में सात विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनका वार्षिक पैकेज 3.46 लाख से 3.62 लाख रुपये है। यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल के अनुसार विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डायरेक्टर प्रो. राहेला फारूकी, डिप्टी डायरेक्टर प्रो. सबाह खान और प्रो. रिहान खान सूरी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।