सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   39 doctors deployed in Tihar and Mandoli jails to be removed

Delhi Jails: तिहाड़ और मंडोली जेल में तैनात 39 चिकित्सक हटेंगे, सीएम रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल से की सिफारिश

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Jun 2026 06:27 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रस्ताव के अनुसार तिहाड़ और मंडोली जेलों में 5 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत चिकित्सकों को स्थानांतरित किया जाएगा।

39 doctors deployed in Tihar and Mandoli jails to be removed
तिहाड़ जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तिहाड़ और मंडोली जेलों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात डॉक्टरों के तबादले की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल से 39 चिकित्सकों के स्थानांतरण की सिफारिश की है। इनमें विशेषज्ञ डॉक्टर और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) शामिल हैं। इनकी जगह 35 नए चिकित्सकों की तैनाती होगी।



प्रस्ताव के अनुसार तिहाड़ और मंडोली जेलों में 5 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत चिकित्सकों को स्थानांतरित किया जाएगा। इनमें कुछ डॉक्टर वर्ष 2014 से लगातार एक ही जगह तैनात हैं और उनकी सेवा अवधि 11 साल से अधिक हो चुकी है। इन डॉक्टरों की जगह करीब 35 नए चिकित्सकों की तैनाती का प्रस्ताव है। कुल मिलाकर लगभग 74 स्थानांतरण प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अनुसार, यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और मानव संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार का कहना है कि समय-समय पर पदस्थापन की समीक्षा से संस्थानों की कार्यक्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की अन्य इकाइयों में भी बदलाव
मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की केंद्रीय खरीद एजेंसी में भी मानव संसाधन का पुनर्गठन किया गया था। इसके तहत 40 से अधिक मेडिकल, पैरामेडिकल और प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए थे। सरकार का कहना है कि अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती कर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनहित केंद्रित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed