{"_id":"6a7cc1d9704130604506d0da","slug":"910-female-students-at-shahchaukha-school-grappling-with-a-shortage-of-classrooms-letter-written-to-the-dc-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114509-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शाहचौखा स्कूल में कमरों की कमी से जूझ रहीं 910 छात्राएं, डीसी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शाहचौखा स्कूल में कमरों की कमी से जूझ रहीं 910 छात्राएं, डीसी को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। शाहचौखा गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कमरों की भारी कमी से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के चेयरमैन समीम अहमद और ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त को पत्र भेजकर अतिरिक्त कक्षा-कक्ष और नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की है। पत्र के अनुसार विद्यालय में करीब 910 छात्राएं पढ़ती हैं, जबकि केवल चार कमरे उपलब्ध हैं। इनमें एक प्रधानाचार्य कार्यालय और दूसरे का उपयोग मिड-डे मील का सामान रखने में होता है। ऐसे में पढ़ाई के लिए सिर्फ दो कमरे बचते हैं। कई कक्षाओं में 200 से 250 छात्राओं को एक साथ बैठाना पड़ रहा है, जबकि कई छात्राएं टूटे टिनशेड या खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं। एसएमसी ने बताया कि विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और कंप्यूटर कक्ष के लिए भी अलग कमरे नहीं हैं। बरसात में टिनशेड से पानी टपकता है। समिति ने छात्राओं के हित में जल्द भवन निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है।