फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   NNICU facility launched for newborn treatment at MI Hospital.

Delhi NCR News: एमआई हॉस्पिटल में नवजात के इलाज के लिए एनएनआईसीयू सुविधा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। पिनगवां के रहपुआ रोड स्थित एमआई हॉस्पिटल में नवजात एवं गंभीर रूप से बीमार बच्चों के इलाज के लिए एनएनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) की सुविधा शुरू की गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यूनिट में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए आवश्यक आधुनिक मशीनें और प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा अस्पताल में आईसीयू, सामान्य एवं जटिल ऑपरेशन तथा सामान्य और सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा भी दी जा रही है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. फरीद ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को छोटे बच्चों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल की टीम में डॉ. नूरुल हक (बीयूएमएस), डॉ. फ़िरोदोष (एमबीबीएस), अब्दुल मतीन (बीयूएमएस) सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

फोटो कैप्शन:- अस्पताल में मौजूद स्टाफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed