फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Only 7 teachers for 1,040 female students; NSUI demands the appointment of female teachers.

Delhi NCR News: 1040 छात्राओं पर महज 7 शिक्षक, एनएसयूआई ने उठाई शिक्षिकाओं की नियुक्ति की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। गर्ल्स कॉलेज नूंह में शिक्षकों की भारी कमी का मामला सामने आया है। कॉलेज में करीब 1040 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि वर्तमान में महज 7 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपलब्ध हैं। इससे छात्राओं की नियमित पढ़ाई और शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही है।


इस गंभीर समस्या को लेकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कैफ गोरवाल ने अपने साथियों के साथ अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर छात्राओं के अनुपात में पर्याप्त संख्या में महिला शिक्षिकाओं और गैर-शिक्षण महिला स्टाफ की नियुक्ति की मांग की। ज्ञापन में सभी विषयों के रिक्त पदों को जल्द भरने तथा तब तक वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। कैफ गोरवाल ने कहा कि महिला महाविद्यालय में छात्राओं की शिक्षा, सुविधा और सुरक्षित वातावरण के लिए पर्याप्त महिला स्टाफ बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर रिक्त पद भरने की मांग की, ताकि छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article