{"_id":"69c6953bb557e216020a1780","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-three-storey-building-leaving-six-people-trapped-on-the-first-floor-scorched-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129730-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शॉर्ट-सर्किट से तीन मंजिला इमारत में लगी आग, पहली मंजिल पर फंसे 6 लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शॉर्ट-सर्किट से तीन मंजिला इमारत में लगी आग, पहली मंजिल पर फंसे 6 लोग झुलसे
विज्ञापन
विज्ञापन
-चार महिलाओं का सफदरजंग अस्पताल में चल रहा इलाज, केशवपुरम के त्रिनगर की घटना
-भूतल पर वॉटर मोटर के पास शॉर्ट-सर्किट होने के बाद आग लगने की आशंंका
-पुलिस पीड़ितों का बयान दर्ज कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
केशवपुरम के त्रिनगर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक तीनमंजिला इमारत के भूतल पर आग लग गई। आग तेजी से सीढि़यों में फैली और पहली मंजिल पर रह रहे एक परिवार के छह लोग इसमें फंसकर मामूली रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को दूसरी इमारत के जरिये बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायल चार महिलाओं को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया है। सभी 15 फीसदी झुलसे हैं। शुरुआती जांच के बाद पानी के मोटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7.10 बजे त्रिनगर के गणेशपुरा में एक इमारत में आग की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही केशवपुरम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले आस-पड़ोस के लोगों ने भूतल पर लगी आग को खुद ही पानी मारकर बुझाने की कोशिश की। फिर उन लोगों ने दमकल कर्मियों की मदद से पहली मंजिल पर फंसे छह लोगों को दूसरी इमारत से बाहर निकाला। वहीं दूसरी मंजिल पर रहने वाले समय रहते छत से छत के जरिये बाहर निकल गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोग घटना के समय सो रहे थे। घायलों की पहचान भरत लाल(32), अनीता(55), प्रीतमलाल(30), वंदना (24), मोनी (27) और तीन साल की बच्ची सोमिया के रूप में हुई। डॉक्टरों ने चार घायल महिलाओं को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत पचास गज में तीन मंजिला बना है। पहली मंजिल पर इमारत के मालिक रहते हैं, उनके पंजाब जाने की वजह से मकान बंद था। भूतल पर कन्हैया साड़ी नाम की एक दुकान है, जिस पर आग का कोई असर नहीं पड़ा।
सीढि़यों पर कॉस्मेटिक का सामान से आग भड़की : शुरुआती जांच में आशंका है कि आग बिजली के एक वॉटर मोटर के पास शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी। सीढ़ियों पर तीसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार का कॉस्मेटिक का सामान और बाइक चपेट में आने से आग तेजी से फैली।
Trending Videos