{"_id":"69f4a29aae426384b708fdeb","slug":"a-son-in-law-was-beating-his-wife-at-her-parents-home-when-his-father-in-law-intervened-he-was-dragged-through-the-street-and-stabbed-to-death-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134644-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मायके में पत्नी को पीट रहा था दामाद, ससुर ने बीच-बचाव किया तो गली में घसीट-घसीटकर मारा चाकू, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मायके में पत्नी को पीट रहा था दामाद, ससुर ने बीच-बचाव किया तो गली में घसीट-घसीटकर मारा चाकू, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहदरा जिला के सीमापुरी की वारदात, आरोपी भाग गया था, पुलिस ने शुक्रवार आरोपी को सीलमपुर इलाके से दबोचा
-वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही पुलिस, आरोपी अपनी पत्नी के साथ आया था सीमापुरी स्थित ससुराल
-पत्नी से करने लगा झगड़ा, पत्नी को थप्पड़ मारा तो ससुर बीच-बचाव कराने आए, आरोपी ने ससुर की पीटकर पहली मंजिल से घसीटा, बाद में चाकू मारा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिला के सीमापुरी इलाके में एक युवक मायके में अपनी पत्नी को पीट रहा था। ससुर बीच-बचाव कराने आए तो आरोपी ससुर से उलझने लगा। कहासुनी में आरोपी ने पहले ससुर को थप्पड़ मारा। इसके बाद वह ससुर को घसीटकर पहली मंजिल से गली में ले आया। आरोपी ने चाकू निकालकर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गली में भीड़ बढ़ती देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित राम जतन (50) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी दामाद संदीप (20) को सीलमपुर इलाके से दबोच लिया। उससे पूछताछ कर पुलिस वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद राम जतन का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक राम जतन अपने परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहते थे। इनकी बेटी नंदनी अपने पति संदीप के साथ पुराने सीलमपुर इलाके में रहती है। करीब डेढ़ साल पहले नंदनी की संदीप से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से संदीप का नंदनी के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। वह छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करता है।
बृहस्पतिवार शाम के समय नंदनी अपने परिवार से मिलने के लिए मायके आई हुई थी। उसके साथ संदीप भी मौजूद था। इस बीच किसी बात पर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई। इस बीच आरोपी ने नंदनी को थप्पड़ मार दिया। वहां मौजूद राम जतन ने दामाद को रोकते हुए बीच-बचाव का प्रयास किया। इस बात पर संदीप आग बबूला हो गया। उसने ससुर को थप्पड़ मारा। बाद में वह ससुर का गिरेबान पकड़कर सीढि़यों से नीचे घसीटता हुआ ले आया। गली में लाते ही आरोपी ने चाकू निकालकर ससुर पर कई वार किए। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर राम जतन को मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos