सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's daughters' amazing feat, Preeti and Jyoti created fitness history

Delhi NCR News: दिल्ली की बेटियों का कमाल, प्रीति और ज्योति ने फिटनेस में रचा इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- नेशनल चैंपियनशिप में लगातार जीत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बढ़ाया गौरव

काजल कुमारी
नई दिल्ली। राजधानी की बेटियों प्रीति और ज्योति पाल ने फिटनेस और खेल जगत में शानदार उपलब्धियां हासिल कर दिल्ली का नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।
जैन नगर निवासी प्रीति सफदरजंग अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। अपनी ड्यूटी के साथ-साथ वह पावरलिफ्टिंग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने भारतीय सिविल सेवा नेशनल चैंपियनशिप 2022, 2023 और 2024 में लगातार प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की। इसके अलावा अंतर मंत्रालय प्रतियोगिताओं में भी 2022 से 2025 तक शीर्ष स्थान पर रहीं। वहीं पीतमपुरा की ज्योति पाल ने फिटनेस क्षेत्र में कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2020 में दिल्ली स्टेट प्रतियोगिता से शुरुआत कर 2024 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में महिला बिकिनी वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद मिस यूनिवर्स में तीसरा स्थान प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। वर्ष 2025 में उन्होंने मिस दिल्ली और मिस इंडिया आईबीबीएफएफ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी सफलता को नई ऊंचाई दी। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed