सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murdered by strangulation with a gamchha for 1200 arrested

1200 रुपये के लिए हत्या: गमछे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी शव के पास घंटों बैठा रहा, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 22 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सार

21-22 जून की रात मनोज कुमार (25) ने दोस्त अरविंद (35) की हत्या कर दी। 1200 रुपये के विवाद में उसने गमछे से गला घोंटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Murdered by strangulation with a gamchha for 1200 arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में मात्र 1200 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने साथी 35 वर्षीय अरविंद की गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी मनोज कुमार (25) ने गमछे से अरविंद का गला घोंट दिया था। मृतक अरविंद ने गले में गमछा पहना हुआ था। शराब के नशे में हत्या की ये वारदात हुई है। वारदात के समय आरोपी इतना नशे में था कि वह कई घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा। बाद में अन्य साथियों के मौके पर पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 21 व 22 जून की रात पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि मंदिर रोड स्थित हरस्वरूप कॉलोनी के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है और शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही फतेहपुर बेरी थानाध्यक्ष राजेश शर्मा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां पर एक खाली खेत में 35 वर्षीय अरविंद का शव पड़ा मिला। उसके गले में सफेद रंग का गमछा लिपटा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि अरविंद और उसका दोस्त 25 वर्षीय मनोज कुमार खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान 1200 रुपये को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। नशे की हालत में विवाद बढ़ गया और मनोज ने गुस्से में आकर गमछे से अरविंद का गला घोंट दिया। अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस को प्रत्यक्षदर्शी रोशन ने बताया कि उसने दोनों के बीच झगड़ा होते देखा था। उसके बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में मनोज ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया उसने अरविंद को 1200 रुपये उधार दिए थे, मगर मृतक वापस नहीं दे रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed