{"_id":"6a397f977c1efe8e31088778","slug":"state-level-protest-by-mid-day-meal-workers-tomorrow-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-92251-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मिड-डे मील कर्मियों का राज्य स्तरीय प्रदर्शन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मिड-डे मील कर्मियों का राज्य स्तरीय प्रदर्शन कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिड-डे मील कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में 24 जून को भिवानी में राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। इस प्रदर्शन को श्रमिक संगठन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) ने पूरा समर्थन देने का एलान किया है। संगठन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कई सालों से शोषण की शिकार इन महिला कार्यकर्ताओं की मांगों को बिना किसी देरी के तुरंत माना जाए। संगठन के राज्य अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस महंगाई के दौर में मिड-डे मील कर्मियों को महज 7 हजार रुपए मासिक मानदेय दिया जा रहा है, वह भी साल में सिर्फ 10 महीने का ही मिलता है।
संगठन की मांग है कि मिड-डे मील कर्मियों को न्यूनतम मानदेय 28 हजार रुपये मासिक दिया जाए, मानदेय 10 माह के बजाय पूरे 12 माह का दिया जाए, वार्षिक ड्रेस भत्ते को मात्र 600 रुपये से बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया जाए, सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए, सामाजिक सुरक्षा दी जाए। उन्होंने श्रमिक संगठनों से अपील की कि वे 24 जून को भिवानी में होने वाले इस आंदोलन में मिड-डे मील कर्मियों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों और उनकी जायज मांगों का पुरजोर समर्थन करें।