सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulldozers raze illegal colonies in Kailash Nagar and Kithwadi; demolition carried out across a 27-acre area.

Delhi NCR News: कैलाश नगर और किठवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 27 एकड़ क्षेत्र में तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने सोमवार को कैलाश नगर और गांव किठवाड़ी में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ अभियान चलाया। यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र अधिनियम-1975 के तहत जिला प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अनुसार कैलाश नगर में करीब 5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई अवैध कॉलोनी में 25 से 30 डीपीसी, बाउंड्री वॉल, पांच मकानों और एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय को ध्वस्त किया गया। वहीं गांव किठवाड़ी में पलवल-किठवाड़ी रोड पर लगभग 22 एकड़ क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनी में 50 से 60 डीपीसी, बाउंड्री वॉल, दो प्रॉपर्टी डीलर कार्यालयों तथा रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जिला नगर योजनाकार कार्यालय का फील्ड स्टाफ तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले भू-माफियाओं और प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ विभाग आगे भी सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगा, ताकि अवैध निर्माणों को समय रहते रोका जा सके। लोगों को जागरूक करने के लिए अवैध कॉलोनियों में चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, क्योंकि अवैध कॉलोनियों में सरकार की ओर से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं और ऐसे निर्माणों को नियमानुसार कभी भी हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed