सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahapanchayat held in Gailpur over demand for KMP service road; 51-member committee formed.

Delhi NCR News: केएमपी सर्विस रोड की मांग पर गेलपुर में महापंचायत, 51 सदस्यीय कमेटी बनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी




पलवल। जिले के
गेलपुर गांव में रविवार को भारत सहरावत रतीपुर किसान यूनियन प्रधान के आह्वान पर महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में 52 पाल के पंच अरुण जैलदार को अध्यक्ष बनाया गया। महापंचायत का संचालन सहरावत खाप प्रधान सहज राम सहरावत और लेखन सरपंच ने किया। पंचायत में मुख्य मांग रखी गई कि केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए, जिसे पलवल-आगरा हाईवे से मंडकोला कट तक जोड़ा जाए। इस मांग को लेकर सरकार से बातचीत करने का निर्णय लिया गया। महापंचायत में 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी जिले के तीनों विधायकों से मुलाकात कर समस्या पर चर्चा करेगी और इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने का निर्णय लिया गया। पंचायत में कुंडू पाल के पंच प्रताप सिंह कुंडू, डागर पाल, सहरावत पाल और रावत पाल के पंच-सरपंच सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। किसान नेता रतन सिंह सौरोत ने भी पंचायत में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article