{"_id":"6a3a23ef0fe4b44f4f0b4678","slug":"third-prime-accused-arrested-in-murder-case-after-encounter-near-khajuri-khas-signature-bridge-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशिद हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा तीसरा आरोपी हारून, पैर में लगी गोली; गोलियों से गूंजा खजूरी खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशिद हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा तीसरा आरोपी हारून, पैर में लगी गोली; गोलियों से गूंजा खजूरी खास
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में मुठभेड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उत्तर-पूर्वी जिले में खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के पास हुई मुठभेड़ के बाद हत्या के मामले में तीसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय हारून सैफी के रूप में हुई है, वह भागीरथी विहार का निवासी है।
मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह गिरफ्तारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में राशिद नामक एक युवक की हत्या के मामले में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को मंगलवार तड़के गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उत्तर-पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ की एक टीम ने एक अभियान चलाया। इस दौरान सिग्नेचर ब्रिज और खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के बीच के इलाके में हारून को रोका गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपी और पुलिस दल के बीच गोलीबारी हुई।