सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A special train will run between Hazrat Nizamuddin and Durg on Holi.

Indian Railways: होली पर हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, गाड़ी कहां-कहां रुकेगी यहां देखें

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
सार

इससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत के यात्रियों को लाभ होगा। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

A special train will run between Hazrat Nizamuddin and Durg on Holi.
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार

 उत्तर रेलवे होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हजरत निजामुद्दीन और दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। ट्रेन सीमित अवधि के लिए चलेगी ताकि त्योहार के समय यात्रियों को सुविधा मिल सके। उत्तर रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08751/08752 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

Trending Videos


यह ट्रेन 1 से 3 मार्च के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी। गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के बीच 1 और 2 मार्च चलेगी। वापसी में 08752 ट्रेन 2 और 3 मार्च को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। ट्रेन का ठहराव रायपुर जंक्शन, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनुपपुर जंक्शन, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन, ग्वालियर, मथुरा जंक्शन सहित अन्य स्टेशन पर होगा। इससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत के यात्रियों को लाभ होगा। ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed