{"_id":"69ca8830794b3b9ebb089f61","slug":"aap-accuses-bjp-of-rs-650-crore-tender-scam-in-mcd-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130126-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आप ने भाजपा पर एमसीडी में 650 करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आप ने भाजपा पर एमसीडी में 650 करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि एमसीडी में 650 करोड़ रुपये के काम बिना टेंडर प्रक्रिया के ही एक पुरानी कंपनी को सौंप दिए गए। नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि लेगेसी वेस्ट प्रबंधन के नाम पर तीनों लैंडफिल साइटों पर काम देने में पारदर्शिता नहीं बरती गई और केवल टेक्निकल बिड के आधार पर फाइनेंशियल बिड खोले बिना ही ठेका दे दिया गया, जो गंभीर अनियमितता है। स्थायी समिति के सदस्य प्रवीण कुमार राजपूत ने आरोप लगाया कि स्थायी समिति की बैठक में गुंडागर्दी का माहौल था और भाजपा प्रदेश नेतृत्व का दबाव साफ नजर आ रहा था। उनका दावा है कि बिना पर्ची दिखाए ड्रॉ निकालने की कोशिश की गई, जिसका आप पार्षदों ने विरोध किया। राजपूत ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ एजेंडे ऐसे लाए जा रहे हैं, जो समिति के अधिकार क्षेत्र में ही नहीं आते। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कुछ नेताओं के गठजोड़ पर सवाल उठाते हुए कहा कि नक्शा पास कराने से लेकर ठेके देने तक दलाली का नेटवर्क सक्रिय है।
उधर, एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने भाजपा पर समिति को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय से निगम को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उनके अनुसार, टेंडर पास करने की शक्तियों को प्रभावित कर निजी हित साधे जा रहे हैं। वहीं, सह-प्रभारी प्रीति डोगरा ने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फोन कर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि निगम में निर्वाचित पदाधिकारियों की बजाय बाहरी दबाव में फैसले लिए जा रहे हैं। पूरे घटनाक्रम के बाद आप ने भाजपा पर चंडीगढ़ मॉडल दोहराने की कोशिश का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि नियमों का पालन नहीं हुआ तो वे न्यायालय का रुख करेंगे।
Trending Videos