फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP Poster campaign accuses Ambani, Modi, Rahul

AAP ने निकाला पुराना हथियार, निशाना मोदी-राहुल

Sun, 30 Mar 2014 08:34 AM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
AAP Poster campaign accuses Ambani, Modi, Rahul

आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के लिए पोस्टर कैंपेन शुरू किया है। इसमें पार्टी ने भ्रष्टाचार के प्रतीक के तौर पर भाजपा के नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के चेहरों का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन


इन्हें अंबानी के प्रतिनिधि के तौर पर दिखाया गया है। जबकि पोस्टर में केजरीवाल आम आदमी की सरकार के चेहरे के तौर पर दिख रहे हैं।

पार्टी का मानना है कि विधानसभा चुनाव में बेईमान बनाम ईमानदार का पोस्टर कैंपेन कारगर साबित हुआ था। आम चुनाव में भी ‘आप’ ने इसी रणनीति का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

बेईमान की जगह अंबानी का नाम

AAP Poster campaign accuses Ambani, Modi, Rahul

पोस्टर में बेईमान की जगह अंबानी की सरकार लिखा है। इसके लिए मोदी व राहुल दिखाया गया है। जबकि ईमानदार शब्द आम आदमी की सरकार में तब्दील हो गया है और चेहरा केजरीवाल का ही लगा है।

इसके अलावा पार्टी ने दो पोस्टर और लांच किए हैं। इनमें से एक में सिर्फ ईमानदार सरकार लिखा है और दूसरा संसदीय क्षेत्र के हिसाब से है।

पहले में केजरीवाल की तस्वीर है और दूसरे में संबंधित सीटों के प्रत्याशी की। पार्टी प्रवक्ता दिलीप पांडेय का कहना है कि धीरे-धीरे इस तरह के प्रोस्टर देश भर में दिखेंगे। दिल्ली में फिलहाल ऑटो इसके प्रचार का अहम जरिया हैं।

ऑटो चालकों को परेशान करने का आरोप

AAP Poster campaign accuses Ambani, Modi, Rahul

‘आप’ का कहना है कि चुनाव आयोग की इजाजत के बावजूद पुलिस पोस्टर लगाने वाले ऑटो चालकों को परेशान कर रही है।

शनिवार को गोकलपुरी, कालकाजी समेत कई इलाकों से हेल्पलाइन नंबर पर इस तरह की शिकायत आईं।

ऑटो सेल के संयोजक संजय चावला का आरोप है कि डराने-धमकाने के बावजूद अगर ऑटो चालक पोस्टर नहीं उतारता तो उसे परमिट के उल्लंघन व मुसाफिरों को मनाही से संबंधित चालान थमा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed