{"_id":"6a4b95f8f772a79d520f3f71","slug":"absconding-nigerian-national-arrested-in-fraud-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144311-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फर्जीवाड़े मामले में फरार भगोड़ा नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फर्जीवाड़े मामले में फरार भगोड़ा नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी जिले के निहाल विहार थाना पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे एक नाइजीरियाई नागरिक ओबिन्ना उजोर वैलेंटाइन उर्फ अगाले (31) को गिरफ्तार किया है। फर्जीवाड़े के एक मामले में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि निहाल विहार थाना प्रभारी शिशपाल के नेतृत्व में भगोड़े आरोपियों पर निगरानी रख रही पुलिस को अगाले के चंदर विहार इलाके में रहने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2016 में आरोपी को धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल, आपराधिक साजिश तथा विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। जेल से निकलने के बाद वह अदालत की सुनवाई में शामिल नहीं हो रहा था। इस पर उसे 2019 में भगोड़ा घोषित कर दिया।