{"_id":"6a7dd6f491b8df774d0b690f","slug":"abvps-nationwide-protest-over-jpsc-jssc-exam-irregularities-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150622-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा अनियमितताओं पर अभाविप का देशव्यापी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा अनियमितताओं पर अभाविप का देशव्यापी प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मंडी हाउस स्थित झारखंड भवन के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं व पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। अभाविप ने पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और जेएसएससी सीजीएल समेत संदिग्ध परीक्षाओं को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग उठाई। संगठन के मुताबिक, दिल्ली के अलावा लखनऊ, जयपुर, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी, वाराणसी, प्रयागराज समेत देश के कई शहरों और विश्वविद्यालय परिसरों में भी प्रदर्शन हुए।
अभाविप ने झारखंड में 10 और 11 अगस्त को प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज, वॉटर कैनन के इस्तेमाल और गिरफ्तारी की कार्रवाई पर सवाल उठाए। संगठन ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी है। इसलिए सरकार को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में आवश्यक संस्थागत सुधार करने चाहिए। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई।