सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accused of murder arrested from gujrat

Delhi NCR News: हत्या का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी पर 50,000 रुपये का इनाम था घोषित
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सरिता विहार में हत्या के मामले में आरोपी को गुजरात के गांधीनगर से गिरफ्तार कर लिया। तीन साल से फरार 50 हजार के इनामी आरोपी की पहचान अतनु हल्दर उर्फ अतुल हल्दर (23) के रूप में हुई है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 15 सितंबर, 2023 की रात 7-8 लड़कों ने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चाकू, लाठियों तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई।
मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन हल्दर गिरफ्तारी से बचता रहा। अदालत ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गांधीनगर में वह एक दुकान में सहायक के रूप में काम कर रहा था और वहीं से इंस्पेक्टर महिपाल की टीम ने उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि घटना के बाद वह मुंबई भाग गया, फिर प्रयागराज और उसके बाद गुजरात चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed