{"_id":"69c131c33b9b5a30040ffa70","slug":"advice-to-take-optional-road-in-navratra-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129023-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नवरात्र में वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नवरात्र में वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी झांसी रोड और डीबीजी रोड खंड पर यातायात बाधित होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । झंडेवालान मंदिर में नवरात्र समारोह के मद्देनजर 27 मार्च तक मध्य दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से जारी एडवाइजरी के अनुसार, इस अवधि के दौरान मध्याह्न 12 बजे से रात 10 बजे तक देशबंधु गुप्ता (डीबीजी) रोड पर कालका दास चौक और झंडेवालान गोलचक्कर के बीच बसों व वाणिज्यिक वाहनों सहित सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि कालका दास चौक और झंडेवालान गोलचक्कर (गोलचक्कर) के बीच रानी झांसी रोड और डीबीजी रोड खंड पर यातायात बाधित होने की आशंका है। अजमेरी गेट या रानी झांसी रोड से आने वाले वाहनों के लिए एडवाइजरी में कहा गया है कि कालका दास चौक पहुंचने हेतु आर/ए बग्गा और फैज रोड होते हुए पंचकुइयां रोड का इस्तेमाल करें। इसी तरह कालका दास चौक से आने वाले वाहनों को गोलचक्कर बग्गा और पंचकुइयां रोड होते हुए फैज रोड का इस्तेमाल करने कहा गया है।
Trending Videos