एमसीडी उपचुनाव: 12 में से तीन सीटें AAP के नाम, केजरीवाल बोले- जनता का विश्वास तेजी से आप की ओर लौट रहा
एमसीडी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप इसे बड़ी जीत मान रही है। अरविंद केजरीवाल ने भी अपने बयान में इसी बात का जिक्र किया है।
विस्तार
दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुल सात सीटों पर विजय प्राप्त कर अपना वर्चस्व साबित किया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने तीन सीटें अपने नाम की हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी एक सीट जीतकर सबको चौंका दिया है। जबकि एक सीट पर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक शोएब इकबाल की पार्टी ने कब्जा जमाया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की इस जीत पर प्रतिक्रिया सामने आई है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार आप की तरफ मजबूत हो रहा है।'
निगम उपचुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने अपने जनादेश से ये साफ़ कर दिया है कि दिल्ली का जनसमर्थन लगातार AAP की तरफ़ मज़बूत हो रहा है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 3, 2025
सिर्फ़ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेज़ी से आम आदमी…
आगे कहा कि 'सिर्फ 10 महीनों में ही जनता का विश्वास एक बार फिर तेजी से आम आदमी पार्टी की ओर लौट रहा है। दिल्ली बहुत जल्द वापस सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की तरफ लौट रही है।'