{"_id":"6a6c99298c46f005a401c2e4","slug":"ai-classroom-tool-implemented-at-dtu-attendance-and-assessment-to-be-conducted-via-qr-codes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148420-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीयू में एआई क्लासरूम टूल लागू, क्यूआर कोड से होगी उपस्थिति व मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीयू में एआई क्लासरूम टूल लागू, क्यूआर कोड से होगी उपस्थिति व मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-छात्रों का निरंतर मूल्यांकन, अंक प्रकाशन और प्रश्नोतरी भी ऐप पर होगी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने, मूल्यांकन व अन्य गतिविधियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्लासरूम टूल के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। सभी विभागों में सफल परीक्षण के बाद विश्वविद्यालय ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है।
इस नई प्रणाली के तहत उपस्थिति एआई क्लासरूम मंच के माध्यम से क्यूआर कोड के जरिये दर्ज की जाएगी। मंच पर छात्रों के निरंतर मूल्यांकन के लिए प्रश्नोत्तरी व अंकों का प्रकाशन भी होगा। विश्वविद्यालय ने छात्रों से आवश्यक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की अपील की है।
डीटीयू ने इसे कैंपस में डिजिटल गवर्नेंस व प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम बताया है। नई व्यवस्था से उपस्थिति रिकॉर्ड का डिजिटल प्रबंधन आसान होगा, फर्जी उपस्थिति की संभावना कम होगी और शिक्षकों को रिकॉर्ड तैयार करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही छात्रों के उपस्थिति डेटा का रियल टाइम उपलब्ध होने से अकादमिक निगरानी अधिक प्रभावी बनेगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों से नई व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग करने को कहा है।