सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS launches new award scheme to promote Hindi

Delhi NCR News: एम्स में हिंदी प्रोत्साहन के लिए नई पुरस्कार योजना शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- हिंदी में काम करने पर अधिकारियों को मिलेगा नकद इनाम
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने सरकारी कामकाज में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नई पुरस्कार योजना शुरू की है। वर्ष 2026-27 के लिए लागू इस योजना के तहत अधिकारियों और संकाय सदस्यों को हिंदी में काम करने पर नकद पुरस्कार दिया जाएगा।योजना के अनुसार, जो अधिकारी हिंदी में डिक्टेशन देंगे या ई-ऑफिस फाइलों में हिंदी में टिप्पणियां लिखेंगे, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। भाग लेने के लिए वर्ष भर में कम से कम 10 हजार शब्द हिंदी में लिखना या बोलना अनिवार्य होगा। पुरस्कार दो श्रेणियों—हिंदी भाषी और गैर-हिंदी भाषी—में दिए जाएंगे। दोनों में प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपये, द्वितीय 20,000 रुपये, तृतीय 15,000 रुपये और पांच प्रोत्साहन पुरस्कार 10,000 रुपये के होंगे। अधिकारियों को अपने कार्य का रिकॉर्ड रखना होगा, जिसकी जांच के बाद समिति विजेताओं का चयन करेगी। यह योजना 1 अप्रैल से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। एम्स प्रशासन ने सभी विभागों से इसे व्यापक रूप से लागू करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed