फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allegation of sexual abuse of a seven-year-old girl; victim's family threatened with death.

Delhi NCR News: सात वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण का आरोप, पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



होडल। हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में एक 14 वर्षीय नाबालिग का नाम सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने बहला-फुसलाकर पड़ोस में एक खाली स्थान पर खड़े वाहन के पास ले गया। आरोप है कि वाहन में बच्ची के साथ यौन शोषण किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर वह रोते हुए घायल अवस्था में अपने घर पहुंची। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद जब वे आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। हसनपुर थाना प्रभारी इमरोज ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मामले की जांच जारी है बच्ची का मेडिकल कराकर बयान कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को धमकी देने बारे में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article