सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alleging harassment in Tihar Jail, Hashim Baba's wife approaches High Court

Delhi NCR News: तिहाड़ जेल में उत्पीड़न का आरोप, हाशिम बाबा की पत्नी ने हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नई दिल्ली।
हाशिम बाबा की पत्नी जोया ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में जोया ने जेल अधिकारियों पर रुपये और गहने मांगने और रमजान के दौरान रोजा रखने से रोकने का आरोप लगाया है। याचिका में कहा कि फरवरी 2026 में रमजान के दौरान जेल कर्मचारी लगातार परेशान कर रहे थे। 13 फरवरी को वॉर्ड नंबर नौ में सुबह नौ से दस बजे के बीच उत्पीड़न हुआ, जबकि 2 मार्च को शाम छह से आठ बजे के बीच भी दूसरी घटना हुई। जोया ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें रोजा रखने की अनुमति नहीं दी गई, जो दिल्ली जेल नियम, 2018 के खिलाफ है। उन्होंने जेल महानिदेशक और अधीक्षक को 10 मार्च को ईमेल के जरिए शिकायत भी भेजी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की सुनवाई 23 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में होगी। जोया फिलहाल नादिर शाह हत्याकांड और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed