सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anand Vihar station to get high tech facilities Project worth Rs. 1.79 crore approved in Delhi

आनंद विहार स्टेशन पर मिलेगी हाईटेक सुविधाएं : 1.79 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, होगी आधुनिक सूचना प्रणाली

शनि पाथौली, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Feb 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
सार

आनंद विहार रेलवे स्टेशन अब स्मार्ट तकनीक से लैस होने जा रहा है। इसके तहत रेलवे यहां यात्री सूचना, संकेत प्रणाली और दूरसंचार से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करने की परियोजना शुरू कर रही है।

Anand Vihar station to get high tech facilities Project worth Rs. 1.79 crore approved in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आनंद विहार रेलवे स्टेशन अब स्मार्ट तकनीक से लैस होने जा रहा है। इसके तहत रेलवे यहां यात्री सूचना, संकेत प्रणाली और दूरसंचार से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करने की परियोजना शुरू कर रही है। इस पर लगभग 1.79 करोड़ रुपये लागत आएगी। रेल प्रशासन ने इसकी निविदा भी जारी कर दी है।

Trending Videos


अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का मकसद यात्रियों को तेज, सटीक और डिजिटल सूचना प्रणाली उपलब्ध कराना है। प्रतिदिन लाखों यात्रियों की आवाजाही वाले आनंद विहार स्टेशन पर यह सुविधा खासतौर पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और पहली बार यात्रा करने वालों के लिए लाभकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव-निर्मित प्लेटफॉर्म पर लगेंगी आधुनिक प्रणालियां : 
स्टेशन के नव-निर्मित प्लेटफॉर्म पर एफएनओ (फाइबर नेटवर्क ऑपरेशन), एसएसडी, एनक्लोजर, बीबीडब्ल्यू (ब्रॉड बैंड विंडो) और यात्री सुविधाओं से जुड़ी दूरसंचार आधारित संतुलित काउच मार्गदर्शन प्रणाली स्थापित की जाएगी। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म, ट्रेन की स्थिति, कोच की जानकारी और दिशा-निर्देश पहले से कहीं अधिक स्पष्ट रूप में मिल सकेंगे। नई प्रणालियां पूरी तरह आईपी आधारित होंगी। 

तकनीकी खराबियों की संभावना भी होगी कम : 
परियोजना से सूचनाओं का आदान-प्रदान तेज होगा और तकनीकी खराबियों की संभावना भी कम रहेगी।  इसके पूरा होने के बाद स्टेशन परिसर में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, स्वचालित 
उद्घोषणा प्रणाली, आधुनिक सिग्नलिंग और बेहतर दूरसंचार नेटवर्क के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान, प्लेटफॉर्म परिवर्तन और देरी से जुड़ी सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों को टिकट काउंटर या पूछताछ केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

अन्य स्टेशनों पर भी लागू होंगी सुविधाएं : 
योजना के अनुसार, जिन स्टेशनों पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) के पुनर्विकास के कारण वैकल्पिक रूप से ट्रेन संचालन शुरू किया जाना है, वहां भी इसी तरह की संतुलित आईपी आधारित स्वचालित घोषणाएं, टीएसडीवी (ट्रेन स्टेटस डिस्प्ले बोर्ड) और अन्य आधुनिक प्रणालियां लगाई जाएंगी।

डिजिटल इंडिया और स्मार्ट रेलवे की दिशा में अहम कदम : 
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की परियोजनाएं ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘स्मार्ट रेलवे’ अभियान को मजबूती प्रदान करती हैं। आधुनिक तकनीक के उपयोग से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि रेलवे संचालन भी अधिक सुरक्षित और कुशल बनेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छोटे और मध्यम श्रेणी के स्टेशनों को भी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती : 
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए एक प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन हजारों यात्री लंबी दूरी की ट्रेनों से सफर करते हैं। ऐसे में स्टेशन पर आधुनिक तकनीक आधारित सुविधाओं का विकास राजधानी दिल्ली के रेलवे बुनियादी ढांचे को और सशक्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed