{"_id":"698a93ea670162cec20890b6","slug":"court-has-sought-a-response-from-the-cbi-on-jaideep-sengar-s-plea-to-extend-his-bail-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi HC: जयदीप सेंगर की जमानत बढ़ाने की याचिका पर सीबीआई से मांगा जवाब, 11 फरवरी को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi HC: जयदीप सेंगर की जमानत बढ़ाने की याचिका पर सीबीआई से मांगा जवाब, 11 फरवरी को सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाई कोर्ट
- फोटो : ANI
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म मामले से जुड़े हिरासत में मौत के मामले में सजा काट रहे कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप सेंगर की अंतरिम जमानत तीन महीने बढ़ाने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को सीबीआई से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने याचिका पर नोटिस जारी कर मामले को 11 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।
Trending Videos
जयदीप की मौजूदा अंतरिम जमानत 11 फरवरी को खत्म हो रही है। कोर्ट ने पिछले साल 3 जुलाई 2024 को जयदीप को चरण-4 मुंह के कैंसर के इलाज के लिए अंतरिम जमानत दी थी, जिसे समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। 50 वर्षीय जयदीप ने याचिका में बताया कि उनकी जानलेवा बीमारी फिर से उभरने के संकेत दिख रहे हैं और उन्हें लगातार विशेषज्ञ चिकित्सा की जरूरत है। वह अब तक करीब चार साल जेल में रह चुके हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के दोषी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में 9 अप्रैल 2018 को मौत हो गई थी। इस मामले में 13 मार्च 2020 को ट्रायल कोर्ट ने कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप उर्फ अतुल सेंगर सहित अन्य आरोपियों को 10 साल की कठोर कैद और 10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।