सब्सक्राइब करें

कार में तीन लाश: गाड़ी में एक 'बाबा' भी था, सीसीटीवी में दिखे चौथे शख्स से दिल्ली मौत मामले में आया नया मोड़

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Feb 2026 01:24 PM IST
सार

दिल्ली के पीरागढ़ी में कार में तीन लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। कार में तीन नहीं चार लोग थे। सीसीटीवी में कार चालक की बगल वाल सीट पर एक बाबा की वेश में शख्स बैठा था। अब उस चौथे शख्स की तलाश हो रही है। घटना के बाद से वह गायब है।
 
विज्ञापन
Delhi Peeragarhi incident suicide Someone was also in car seat next to driver Three people died in Delhi
Delhi Peeragarhi incident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर टाटा टिएगो कार में रहस्यमयी तरीके से तीन शव मिलने के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि मौत से पहले कार में चार लोग मौजूद थे। कार चालक की बगल वाली सीट पर भी कोई था, लेकिन घटना के बाद से वह गायब है।

सीसीटीवी फुटेज में कार में नजर आया चौथा शख्स 'बाबा' के वेश में बैठा दिखा था। पुलिस को उम्मीद है कि 'बाबा' का इस मामले में 'की लिंक' हो सकता है। अब ये मामला सामूहिक आत्महत्या से निकलकर साजिश और सुनियोजित अपराध की ओर बढ़ गया है। 
 
Trending Videos
Delhi Peeragarhi incident suicide Someone was also in car seat next to driver Three people died in Delhi
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, रविवार को फ्लाईओवर पर खड़ी कार से 76 वर्षीय रणधीर सिंह, 40 वर्षीय शिव नरेश और एक महिला का शव मिला था। पुलिस को शुरुआती जांच में लूट या संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Peeragarhi incident suicide Someone was also in car seat next to driver Three people died in Delhi
कार में मिली महिला समेत तीन की लाश, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कार में रखे मोबाइल फोन और महिला के गहने सुरक्षित मिले, जिससे पुलिस ने लूट की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, चौथे आदमी की मौजूदगी की बात सामने आते ही पूरा केस नए सवालों के घेरे में आ गया।
 
Delhi Peeragarhi incident suicide Someone was also in car seat next to driver Three people died in Delhi
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे
बाहरी जिले के डीसीटी सचिन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। कार बापरौला की तरफ से आ रही थी। कार की आवाजाही वाले मार्गों पर भी सीसीटीवी कैमरों को रेखा जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस को तीन गिलास और कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल मिली थी, जिनसे तीखी और संदिग्ध गंध आ रही थी। 

विज्ञापन
Delhi Peeragarhi incident suicide Someone was also in car seat next to driver Three people died in Delhi
इसी कार में मिली महिला समेत तीन की लाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए गिलास और बोतल भेज दिए हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि जहर किस प्रकार का था और उसे कहां से खरीदा गया। मृतकों के मोबाइल फोन की काल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा को फुटेज के साथ मैप किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed