{"_id":"698aaf782a915bf9ee0321d1","slug":"two-minors-stabbed-a-minor-to-death-in-the-khyala-area-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: दो नाबालिगों ने एक नाबालिग की चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: दो नाबालिगों ने एक नाबालिग की चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में सोमवार रात दो नाबालिगों ने एक नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या कर दी। सामुदायिक केंद्र के पास सी ब्लॉक के खुले मैदान में किसी बात पर झगड़ा होने पर उसपर हमला किया गया। मृतक की शिनाख्त सोहेल के रूप में हुई है। पुलिस ने हमला करने वाले दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि रात करीब 9 बजे नाबालिग को चाकू मारे जाने की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नाबालिग को तुरंत गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पेट में चाकू के घाव थे। सोहेल के पिता पेशे से दर्जी हैं। सोहेल अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ ख्याला इलाके में रहता था। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो नाबालिगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि झगड़े के कारण उनलोगों ने उसपर हमला किया। जांच में पता चला कि पकड़े गए दोनों नाबालिग ने पढ़ाई छोड़ दी है। एक के पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां घरों में काम करती हैं, जबकि दूसरे के माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।