{"_id":"698a0d6e61cf380cbb0a8087","slug":"panic-after-bomb-threats-to-13-schools-and-parliament-house-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-123538-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली के 13 स्कूल व संसद भवन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली के 13 स्कूल व संसद भवन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार सुबह दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों में धमकी भरे ईमेल मिले, छानबीन के बाद धमकी को फर्जी बताया
-9 फरवरी को आतंकी अफजल गुरु को हुई थी फांसी, उसी से जोड़कर देखा जा रहा मामला, दी गई है धमकी
-13 फरवरी को संसद भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, खबर मिलने के बाद सभी जगह की सघन तलाशी ली गई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह संसद भवन व 13 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच आए। इसके बाद पुलिस व बाकी एजेंसियों को खबर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा तमाम एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। 9 फरवरी 2013 को संसद भवन पर हुए हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु को फांसी दी गई थी। धमकी भरे ईमेल में उसकी याद में स्कूलों व संसद भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। आनन-फानन में स्कूलों को खाली करवाया गया। पुलिस, दमकल विभाग और तमाम एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। बाद में धमकी को फर्जी पाया गया है। धमकी भरे सभी ईमेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि दिल्ली खालिस्तान बन जाएगी। पंजाब खालिस्तान है। अफजल गुरु की याद मेंं इस आपत्तिजनक भाषा को लेकर दिल्ली पुलिस सर्तक है। धमकी भरे ईमेल में 13 फरवरी को संसद भवन के अंदर विस्फोट करने का दावा भी किया गया।
इसको सुरक्षा बलों ने बेहद गंभीरता से लेते हुए पूरे संसद भवन परिसर की जांच की। बाद में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। फिलहाल संसद भवन की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। बता दें कि मौजूद समय में संसद का बजट सत्र चल रहा है। ऐसे में कई वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है।
इन स्कूलों को मिली धमकी
सोमवार को जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली उनमें मयूर विहार का एहलकॉल स्कूल, दिल्ली कैंट स्थित लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के कैम्ब्रिज स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, आईएनए स्थित डीटीईए स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल, रोहिणी और शालीमार बाग के सीएम श्री स्कूल, पीतमपुरा का आधारशिला विद्यापीठ, शालीमार बाग के मॉर्डन पब्लिक स्कूल और जसपाल कौर पब्लिक स्कूल, न्यू राजेंद्र नगर का मानव स्थली स्कूल, द्वारका का राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं।
Trending Videos