फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Apply online for the Delhi Lakshmi Yojana starting today.

Delhi NCR News: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आज से करें ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुरू करेंगी पोर्टल, रक्षाबंधन पर पहली किस्त देने का लक्ष्य
विज्ञापन

दिल्ली की 17 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना शनिवार से धरातल पर उतर जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गीता कॉलोनी स्थित डीएम कार्यालय से योजना के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। सरकार का लक्ष्य समयबद्ध सत्यापन के बाद रक्षाबंधन पर पहली किस्त जारी करना है।
5,110 करोड़ रुपये के बजट वाली इस योजना के तहत 17 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं कुछ महिलाओं का पंजीकरण कर योजना की शुरुआत करेंगी। आवेदन और सत्यापन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, ताकि सहायता पारदर्शी और समय पर लाभार्थियों तक पहुंच सके।
विज्ञापन

योजना में दो विकल्प :
योजना के तहत महिलाओं को दो विकल्प दिए गए हैं। पहले विकल्प में 1500 रुपये आरडी या एफडी में जमा होंगे और 1000 रुपये सीबीडीसी (डिजिटल वॉलेट) में दिए जाएंगे, जिनका उपयोग सरकार द्वारा निर्धारित आवश्यक मदों पर किया जा सकेगा। दूसरे विकल्प में पूरी 2500 रुपये की राशि आरडी या एफडी में जमा कराई जा सकेगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं में बचत की आदत को बढ़ावा देना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के लिए पात्रता :
योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तक है। फिलहाल योजना की अवधि तीन वर्ष तय की गई है। हालांकि आयकरदाता, जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वाली महिलाएं, सरकारी कर्मचारी, तीन से अधिक जीवित बच्चों वाली महिलाएं, 2400 यूनिट से अधिक वार्षिक बिजली खपत वाले परिवार, सरकारी नौकरी वाले सदस्य या चारपहिया वाहन रखने वाले परिवार तथा आपराधिक रिकॉर्ड वाली महिलाएं योजना के दायरे से बाहर रहेंगी।

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से भी जोड़ेगी योजना : सरकार का कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं होगी। लाभार्थियों को बच्चों के स्कूल नामांकन, अपार और आभा आईडी, टीकाकरण, पोषण ट्रैकर, स्वयं सहायता समूह, कौशल प्रशिक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण अभियानों से भी जोड़ा जाएगा, ताकि महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article