{"_id":"6a513a8587c280bc750d4b60","slug":"assembly-committee-visits-svsu-vice-chancellor-seeks-highway-connectivity-for-the-university-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-125871-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विधानसभा कमेटी ने किया एसवीएसयू का दौरा, कुलगुरू ने रखी विश्वविद्यालय की हाइवे से कनेक्टिविटी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विधानसभा कमेटी ने किया एसवीएसयू का दौरा, कुलगुरू ने रखी विश्वविद्यालय की हाइवे से कनेक्टिविटी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी ने सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का दौरा कर विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट देखे तथा सराहना की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा विधानसभा की वेलफेयर ऑफ यूथ एंड यूथ अफेयर्स कमेटी ने शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का दौरा किया। कमेटी के अध्यक्ष एवं समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना की अध्यक्षता में पांच विधायकों के इस प्रतिनिधमंडल ने श्री विश्वकर्मा कौशल विवि में कौशल विकास तथा युवा सशक्तिकरण कार्यक्रमों की समीक्षा की। कमेटी ने एंटरप्रिन्योरशिप, इंडस्ट्री लिंकेज, प्लेसमेंट और इंटर्नशिप सहित विविध ढांचागत सुविधाओं का जायजा लिया। कमेटी के अध्यक्ष भड़ाना के अतिरिक्त इस दौरे में होडल के विधायक हरिंदर सिंह, महम के विधाक बलराम दांगी, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ और गन्नौर के विधायक देवेंद्र सिंह कादियान शामिल थे। हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव राजीव रंजन विशेष तौर पर इस दौरान उपस्थित रहे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। डीन प्रोफेसर विक्रम सिंह ने विश्वविद्यालय के मॉडल का प्रतिवेदन कमेटी के सम्मुख प्रस्तुत किया। कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन भड़ाना ने देश के पहले सरकारी कौशल विश्वविद्यालय के रूप में एसवीएसयू को उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय की हाइवे से कनेक्टिविटी और यातायात सुविधा बढ़ाए जाने का विषय कमेटी के समक्ष रखा। समिति के अध्यक्ष मनमोहन भड़ाना
ने कहा कि विश्वविद्यालय में सरकारी फंड का उपयोग पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता के साथ हो । फंड छात्रों की शिक्षा, शोध, आदि सुविधाओं तथा विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए होता है।