{"_id":"69bec18037753dc89b028663","slug":"bagurumba-and-nati-dance-thrilled-audiance-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-128867-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बागुरुम्बा और नाटी नृत्य ने किया रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बागुरुम्बा और नाटी नृत्य ने किया रोमांचित
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएनसीए के 39वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) का 39वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। त्रिदिवसीय आयोजन में भारतीय शास्त्रीय और लोक कलाओं का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। समापन दिवस की शुरुआत में असम के बागुरुम्बा नृत्य हुई, जिसे स्वगता सरमा और उनके समूह ने प्रस्तुत किया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के नाटी नृत्य, गुजरात के तलवार रास और केरल के कलारिपयट्टु ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
संगीत की शृंखला में पद्मश्री भेरू सिंह चौहान ने कबीर भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं, सूफी गायिका डॉ. ममता जोशी ने अपने गायन से पूरे परिसर को सूफियाना रंग में रंग दिया। समारोह के दौरान कलादृष्टि, ब्रीदिंग हाइड्स और थेवा कला प्रदर्शनी ने भी दर्शकों को भारतीय कला की विविध परंपराओं से रूबरू कराया।
Trending Videos