सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bangladeshi woman caught living illegally, deportation process begins

Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला पकड़ी, निर्वासन की प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-शालीमार बाग इलाके से पकड़ी गई महिला, महिला के मोबाइल में मिला प्रतिबंधित आईएमओ एप, बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की विदेशी सेल ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शालीमार बाग इलाके से एक बांग्लादेशी महिला को पकड़ा है। आरोपी की पहचान 28 साल की मीतू अख्तर के रूप में हुई है। वह भारत में बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रही थी। पुलिस ने उसके पास से एक स्मार्ट फोन बरामद किया है, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ एप इंस्टॉल मिला है। साथ ही उसके मोबाइल गैलरी में बांग्लादेशी पहचान से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 16 मार्च को विदेशी सेल ने रोबिउल नाम के एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह बांग्लादेश से कई महिलाओं को अवैध गतिविधियों के लिए भारत लाता था। उसने यह भी बताया था कि ऐसी महिलाएं मैक्स हॉस्पिटल, आजादपुर मंडी और जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन के आसपास मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर 23 मार्च की सुबह विदेशी सेल ने पहले जहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन और फिर आजादपुर मंडी इलाके में बांग्लादेशी महिलाओं की तलाश की। काफी देर तक छानबीन के बाद मैक्स हॉस्पिटल के पास एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। शुरुआती पूछताछ में महिला ने खुद को भारतीय नागरिक बताया, लेकिन उसके जवाबों में विरोधाभास पाए जाने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी महिला के फोन की जांच की। जिसमें महिला का बांग्लादेश में लिए गए फोटोग्राफ्स, आईएमओ एप और बांग्लादेशी पहचान पत्र मिले। साक्ष्य मिलने के बाद महिला ने बताया कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है और उसे पहले पकड़े गए रोबिउल बांग्लादेश से भारत लाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मीतू अख्तर ढाका बांग्लादेश की रहने वाली है। पुलिस महिला के निर्वासन की प्रक्रिया कर रही है और उसे हिरासत केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article