{"_id":"62f141976d13f7538e2e2332","slug":"batla-house-search-operation-isis-member-mohsin-ahmed-in-nia-custody-till-august-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Batla House: आईएसआईएस सदस्य मोहसिन अहमद 16 अगस्त तक एनआईए की हिरासत में, अदालत ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Batla House: आईएसआईएस सदस्य मोहसिन अहमद 16 अगस्त तक एनआईए की हिरासत में, अदालत ने जारी किया आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार
पूछताछ में उसके अन्य साथियों का भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में उसका रिमांड मंजूर किया जाए। अदालत ने उनके आग्रह को मंजूर करते हुए आरोपी का रिमांड मंजूर कर लिया।
एनआईए
- फोटो : Social media
विज्ञापन
विस्तार
अदालत ने आईएसआईएस के कथित सक्रिय सदस्य मोहसिन अहमद को 16 अगस्त तक के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने मोहसिन को बाटला हाउस में एक तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया था। उसे पटियाला हाउस कोर्ट परिसर स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया।
Trending Videos
जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि मोहसिन को भारत के साथ-साथ विदेशों में सहानुभूति रखने वालों से आतंकवादी संगठन के लिए धन एकत्र करने और इसे क्रिप्टो करेंसी के रूप में सीरिया और अन्य स्थानों पर भेजने के आरोप में दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईए ने इस साल 25 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एनआईए ने कहा कि अहमद आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। जांच अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले का खुलासा करने के लिए आरोपी से पूछताछ करने की जरूरत है। ताकि यह पता लग सके कि वे लोग किन देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।