सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bhagat Singh's statue on Parliament Street

Delhi NCR News: पार्लियामेंट स्ट्रीट पर लगी भगत सिंह की प्रतिमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा परिसर में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शहीद दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्रियों ने विधानसभा परिसर में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि तीनों क्रांतिकारियों का साहस और बलिदान देश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव है। यह पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पर आरसीएस कार्यालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही ऐतिहासिक कोर्ट ट्रायल रूम का उद्घाटन भी किया, जहां भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव पर मुकदमा चला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 मार्च देश के लिए गर्व और भावनात्मक स्मरण का दिन है। इस ऐतिहासिक स्थल का पुनरुद्धार, देश की विरासत को सहेजने का प्रयास है, जिससे नई पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम को करीब से समझ सके। कार्यक्रम में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मंजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और भगत सिंह के पोते यादविंदर सिंह संधू समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

आदित्य पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed