{"_id":"6a6cb34465927563a2034425","slug":"bidhuri-met-khattar-regarding-the-master-plan-o-zone-and-the-regularization-of-69-colonies-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148478-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मास्टर प्लान, ओ-जोन और 69 कॉलोनियों के नियमितीकरण पर खट्टर से मिले बिधूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मास्टर प्लान, ओ-जोन और 69 कॉलोनियों के नियमितीकरण पर खट्टर से मिले बिधूड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मास्टर प्लान, ओ-जोन, कॉलोनियों के नियमितीकरण और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्रीय आवासन व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कार्ययोजना पर विचार करने की बात कही।
बिधूड़ी ने 92 कॉलोनियों व करीब एक दर्जन गांवों को ओ-जोन से बाहर कर 1511 नियमित कॉलोनियों में शामिल करने, 69 एफ्लुएंट कॉलोनियों के नियमितीकरण और 1947 के विभाजन के दौरान बसी कॉलोनियों को फ्रीहोल्ड करने की मांग रखी। उन्होंने लैंड पूलिंग पॉलिसी व जीडीए पॉलिसी को जल्द लागू करने, 70 प्रतिशत से अधिक दुकानों वाली सड़कों को व्यावसायिक घोषित करने तथा करीब 13 हजार सील दुकानों को डि-सील करने की भी मांग की। इसके अलावा, उन्होंने गांवों में लालडोरा से बाहर विस्तारित आबादी को नियमित करने और कृषि भूमि अधिग्रहण के मामलों में सर्किल रेट बढ़ाने की मांग भी रखी। ब्यूरो