फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Biomedical waste lying in the open at GTB Hospital premises; risk of infection

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल परिसर में खुले में पड़ा बायोमेडिकल कचरा, संक्रमण का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
-इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। जीटीबी अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल कचरे के खुले में निस्तारण को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। आरोप है कि बाहरी कबाड़ी भी यहां से कचरा और अन्य सामान उठाकर ले जाते हैं।
अस्पताल में मरीजों के इलाज के दौरान इस्तेमाल किए गए दस्ताने, सिरिंज और पट्टियां निकलती हैं। इन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाना चाहिए। खुले में पड़े कचरे के संपर्क में आने से संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। एक डॉक्टर के अनुसार, बायोमेडिकल कचरे को खुले में छोड़ना स्वास्थ्य के लिहाज से गंभीर लापरवाही है। इसमें खून और शरीर से जुड़े संक्रमित पदार्थ हो सकते हैं। ऐसे कचरे के संपर्क में आने से मरीजों, अस्पताल कर्मचारियों और कचरा उठाने वाले लोगों को संक्रमण का खतरा रहता है। इसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत तुरंत हटाना और सुरक्षित तरीके से नष्ट करना जरूरी है।
विज्ञापन

मरीज रोहन कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर से बाहरी कबाड़ियों द्वारा कचरा ले जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। एक अन्य मरीज किशन का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को मामले की जांच करनी चाहिए। उन्हें खुले में पड़े बायोमेडिकल कचरे को तत्काल हटाना चाहिए। इसके निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed