फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghazipur Mandi: Encroachment and heaps of filth

Delhi NCR News: गाजीपुर मंडी में अतिक्रमण और गंदगी का अंबार, जनता बेहाल, प्रशासन बेखबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
-मंडी समिति में कोई अध्यक्ष न होने से अधिकारियों की मनमानी चल रही है-आढ़तियों का आरोप
विज्ञापन

--गाजीपुर मंडी में अतिक्रमण और गंदगी से आढ़ती किसान और ग्राहक सभी परेशान
प्रथम चौहान
पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर सब्जी और फल मंडी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। मंडी में अतिक्रमण, गंदगी और अव्यवस्था के कारण आढ़ती, किसान और ग्राहक सभी परेशान हैं। आरोप है कि मंडी में अध्यक्ष न होने का फायदा उठाकर कुछ अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। मुख्य मार्गों पर अवैध कब्जे और आवारा मवेशियों की मौजूदगी है। अवैध सब्जी विक्रेताओं और पार्किंग संचालकों को संरक्षण दिया जा रहा है। इससे मंडी की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। व्यापार और आवागमन भी बाधित हो रहा है। व्यापारियों को गंदगी में बैठकर कारोबार करना पड़ रहा है। ग्राहक भी गंदगी के कारण खरीदारी के लिए कम आ रहे हैं। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

आढ़तियों की आपत्तियां
आढ़ती सतपाल ने बताया कि मंडी में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इनकी रोजाना सफाई नहीं होती है। लावारिश पशुओं की समस्या भी बनी रहती है, जिससे हाल ही में एक ग्राहक को चोट पहुंची थी। आढ़ती पंकज कुमार गुप्ता ने अवैध सब्जी विक्रेताओं, गंदगी, अवैध पार्किंग और बारिश में जलभराव को बड़ी समस्या बताया। फूल मंडी के आढ़ती सुभाष ने बारिश में जलभराव से होने वाली परेशानी का जिक्र किया। आढ़ती राहुल सेठी ने जलभराव और अवैध फूल विक्रेताओं से व्यापार में नुकसान की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि फूल मंडी में जलभराव की समस्या वर्षों पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति का आश्वासन
गाजीपुर मंडी समिति सदस्य मुकेश ढींगरा ने बाजार में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अवैध रूप से बीच रास्ते में दुकानें लगा लेते हैं। ये विक्रेता गंदगी का मुख्य कारण बनते हैं। ढींगरा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन विक्रेताओं की दुकानें दूसरी जगह लगवा दी जाएंगी। इससे ग्राहकों और दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed