{"_id":"6a85a9a4f173ddd5d40f25fc","slug":"camps-to-be-set-up-in-the-shahdara-area-under-the-pm-surya-ghar-yojana-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-75-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत शाहदरा क्षेत्र में लगेंगे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पीएम सूर्य घर योजना के तहत शाहदरा क्षेत्र में लगेंगे कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर शाहदरा जिला प्रशासन विभिन्न कॉलोनियों में आरडब्ल्यूए के सहयोग से जागरूकता व सुविधा कैंप लगाएगा। इस संबंध में नंद नगरी स्थित डीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स में एसडीएम (शाहदरा) की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में बीवाईपीएल, सोलर डिवीजन और स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कॉलोनियों के ऐसे प्रमुख स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे जहां आमजन आसानी से पहुंच सकें। इन कैंपों में बीवाईपीएल और सोलर डिवीजन के अधिकारी मौजूद रहेंगे जो लोगों को योजना की पात्रता, मिलने वाली सब्सिडी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही मौके पर ही लोगों के आवेदनों का निपटारा भी किया जाएगा। प्रशासन ने अधिकारियों को आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द कैंपों का शेड्यूल और स्थान तय करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो