{"_id":"69f0c9e2e27447d71c04061f","slug":"bjp-alert-regarding-mayoral-elections-strict-warning-on-cross-voting-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134239-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मेयर चुनाव को लेकर भाजपा अलर्ट, क्रॉस वोटिंग पर सख्त चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मेयर चुनाव को लेकर भाजपा अलर्ट, क्रॉस वोटिंग पर सख्त चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष बैठक में सभी पार्षदों को मतदान के निर्देश, स्वाति मालीवाल का किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर भाजपा ने कांग्रेस की चुनौती को गंभीरता से लेते हुए रणनीतिक तैयारी की है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में सभी भाजपा पार्षदों को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में भाजपा के सभी पार्षदों के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद योगेंद्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी मौजूद थीं। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव को संगठनात्मक अनुशासन और राजनीतिक प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में पहली बार दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचीं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का विशेष स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत और भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल ने उन्हें पार्टी पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, कार्यालय मंत्री बृजेश राय और सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय के प्रवेश द्वार पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा सूत्रों के अनुसार, मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में पार्टी किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहती। हालांकि संख्या बल के आधार पर भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, फिर भी पार्टी नेतृत्व हर वोट को महत्वपूर्ण मानते हुए अनुशासन बनाए रखने पर जोर दे रहा है। पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है कि एमसीडी में नेतृत्व बनाए रखना और विपक्ष को कोई राजनीतिक अवसर न देना।
Trending Videos